जिंदगी के सफ़र का हर लम्हा हर कदम एक पहेली के सिवा कुछ नहीं है. कभी जब भी जिंदगी के मायने को समझने की कोशिस करता हूँ इसका रूप बदल जाता है. इस सफ़र में हर पल जिंदगी इतना बदल जाती है की कुछ सोचने से पहले इसके पहलु बदल जाते हैं. जिंदगी का हर लम्हा ठीक उस आसमानी सपने जैसा है जंहा उडान तो है लेकिन उडान के नीचे हजारो फिट गहरी खाई भी होती है. इन्सान जब तक कुछ संभालता है जिंदगी के आकाश में काले बदल घिर आते हैं.
कभी जो सोचता हूँ की में बहुत खुश हूँ तो पता नहीं गम पीछे से हंसती हुई कैसे आ जाती है पता हीं नहीं चलता. इस जिंदगी के इतने पतझड़ देखने के बाद बस यही लगता है की इस जंहा में कौन किसी का होता है धोखा वही देते हैं जिनपर एतबार होता है. ज़िदगी में प्यार एक गाल्ली लगती है प्यार क्या है बस एक दिखावा जिसके पीछे स्वार्थ और अहम् की काली परछाई छुपी होती है. प्यार के दावे करने वाला तब तक हीं आपके साथ है जब तक उसके अहम् और स्वार्थ की पूर्ति होती है. प्यार वादों का मकडजाल है जब तक आप इसमें उलझे रहेंगे तब तक ये संसार सुहाना है . उसके बाद वीराने रेगिस्तान के सिवा कुछ नहीं बचता है.
में भी जिंदगी से बहुत अपने जान से भी ज्यादा प्यार किया मगर आज में हीं ये कहता हूँ की जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी.
ashish shastri simdega 9334346611

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें