मंगलवार, 4 जून 2013

नशा तस्करी का काॅरिडोर बना सिमडेगा

नशा तस्करी का काॅरिडोर बना सिमडेगा

झारखंड के दक्षिणी छोर पर बसा सिमडेगा जिला इन दिनो नशा तस्करो का काॅरिडोर बना हुआ है। नशा के तस्कर ओडिसा राज्य से सिमडेगा के रास्ते बिहार, युपी और दिल्ली तक नशा का सामान पंहुचा रहे हैं। एक रिर्पोट

सिमडेगा बना नशे के सौदागरो का काॅरिडोर। सिमडेगा के रास्ते हो रही है बडे पैमाने पर  गांजा की तस्करी। सिमडेगा के थाने में खडी ये लक्जरी गाडियों को देख कर ये लगता है कि ये गाडियां किसी वीआईपी की हैं। लेकिन आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि इन गाडियों का उपयोग नशे की तस्करी के लिए किया जाता था। जी हां जरा इन गाडियों की सीटो और डिक्की के नीचे बने ये बाॅक्स देखिये। नशा के तस्कर इन बाॅक्सों में गांजा भर कर ओडिसा से बिहार, युपी और दिल्ली तक लेकर जाते हैं। जानकारी के अनुसार ओडिसा राज्य के अंगुल, सुंदरगढ, राउरकेला इत्यादी जगहो से गांजा के तस्कर बडे पैमाने में गांजा लक्जरी कारो में भरवाते हैं और इसे फिर सिमडेगा के रास्ते बिहार इत्यादी जगहो में भेज देते हैं। तस्कर पुलिस की नजरो से बचने के लिए लक्जरी गाडियों का प्रयोग करते हैं। सिमडेगा पुलिस ने हाल के दिनो में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आठ सौ किलो से अधिक गांजा जब्त किया है।facebook

पुलिस द्वारा जब्त की गई गांजा देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन तस्करो का ये नशे का कारोबार कितना बडा है। पुलिस ने इन गांजो के साथ अभी तक करीब एक दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक सिर्फ गाडियों के चालक इत्यादी ही गिरफ्तार किये जा सके हैं। जो गांजा तस्करी में कुरियर का काम करते हैं। पुलिस इस तस्करी से जुडे बडे मछली की तलाश में है। पुलिस इसके लिए ओडिसा पुलिस से संपर्क कर गांजा के ठिकानो में छापामारी करने की तैयारी में हैं। गांजा की इस तस्करी की जानकारी सीआईडी टीम को भी है। पुलिस का दावा है कि भविष्य में गांजा की लगातार हो रही तस्करी में अंकुश लगेगा।

गांजा तस्करी में अंकुश लगाने के पुलिस के दावे कितने सफल होगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि पुलिस अगर जल्द इन तस्करो पर अंकुश नही लगाएगी तो आने वाली पीढी नशे में डुब जाएगी।



ashish shastri simdega 9334346611


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें